Best birding sites India: प्रकृति प्रेमियों के लिए भारत की टॉप 5 बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन

📝 Last updated on: April 29, 2025 4:03 pm
Best birding sites India

Best birding sites India: क्या आप भी पक्षियों की चहचहाहट सुनने और उन्हें नज़दीक से देखने के शौकीन हैं? एक दौर था जब हमारे घरों की छतों पर तोते, गौरैया और मोर जैसे सुंदर पक्षी आसानी से दिखाई देते थे। लेकिन आज के शहरी जीवन, बढ़ते प्रदूषण और कटते पेड़ों के कारण ये नज़ारे दुर्लभ हो गए हैं। हालांकि, भारत में अब भी कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं Best birding sites India जहाँ आप सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों को निहार सकते हैं।

Best birding sites India

1. ओखला बर्ड सेंचुरी, दिल्ली-एनसीआर

ओखला बर्ड सेंचुरी, दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली से सटे नोएडा में स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यमुना नदी के किनारे बसी यह सेंचुरी सैकड़ों प्रवासी पक्षियों का घर बन चुकी है। शांत वातावरण और हरियाली के बीच सुबह-सुबह यहाँ पक्षियों की मधुर आवाज़ें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन है।

2. भरतपुर बर्ड सेंचुरी (केवला देव राष्ट्रीय उद्यान), राजस्थान

Best bird watching places in India

राजस्थान के भरतपुर में स्थित यह प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। करीब 29 किलोमीटर क्षेत्र में फैली यह जगह 366 से अधिक पक्षी प्रजातियों का ठिकाना है। यहां हर साल हजारों प्रवासी पक्षी ठंड के मौसम में आते हैं। झीलों, घास के मैदानों और पेड़ों से घिरा यह अभयारण्य बर्ड फोटोग्राफी के लिए भी एक आदर्श स्थान है।

3. सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी, गुरुग्राम (हरियाणा)

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी, गुरुग्राम (हरियाणा)

गुरुग्राम को आमतौर पर आईटी हब के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यहां स्थित सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों को एक अलग ही अनुभव देती है। 40 किलोमीटर के दायरे में फैली यह सेंचुरी सुबह और शाम के समय सैकड़ों पक्षियों से गुलज़ार रहती है। यहाँ जीप सफारी की सुविधा भी मिलती है जिससे पक्षियों को आराम से देखा जा सकता है।

4. Best bird watching places in India रंगनाथिटु बर्ड सेंचुरी, कर्नाटक

रंगनाथिटु बर्ड सेंचुरी, कर्नाटक

कावेरी नदी के किनारे स्थित रंगनाथिटु बर्ड सेंचुरी, कर्नाटक की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है। 40 एकड़ क्षेत्र में फैली यह सेंचुरी एक छोटे से द्वीप पर स्थित है और हर साल लगभग 3 लाख पक्षियों को आकर्षित करती है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

यह भी पढ़े: Sahyadri Tiger Reserve: सह्याद्रि टाइगर रिजर्व की सम्पूर्ण जानकारी

5. वेदांथंगल बर्ड सेंचुरी, तमिलनाडु

वेदांथंगल बर्ड सेंचुरी, तमिलनाडु

तमिलनाडु के जंगलपट्ट ज़िले में स्थित वेदांथंगल बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे पुरानी बर्ड सेंचुरी मानी जाती है। इसकी स्थापना 1936 में की गई थी। यहाँ एक फ्रेश वॉटर लेक है जो हर साल लगभग 40,000 से अधिक प्रवासी पक्षियों का आकर्षण का केंद्र है। ब्रिटिश समय काल में यह एरिया शिकार के लिए सुप्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन आज यह संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन चुका है। यह भारत की सबसे छोटी लेकिन समृद्ध बर्ड सेंचुरी भी है।

यह भी पढ़े: Chandoli National Park: चांदौली राष्ट्रीय उद्यान ,कैसे पहुंचे,ठहरने की सुविधाएँ,सम्पूर्ण जानकारी

निष्कर्ष

अगर आप प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और रंग-बिरंगे पक्षियों की दुनिया में खो जाना चाहते हैं, तो भारत के ये बर्ड वॉचिंग स्थल आपके लिए परफेक्ट हैं। अपने कैमरे और दूरबीन के साथ इन जगहों की यात्रा करें और पक्षियों के जीवन को नज़दीक से देखने का अद्भुत अनुभव लें।